हल्दी और अनानास जूस को मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं। इससे डार्क सर्कल कम होंगे।
बादाम के तेल से आंखों के आसपास मालिश करें। इससे डार्क सर्कल ठीक होंगें। रोज 15 से 20 मिनट तक आंखों की मालिश करें।
खीरे की स्लाइस को आंखों पर 15-20 मिनटों के लिए रखें और फिर उसे हटाकर हल्के गरम पानी से धो लें।
आलू और खीरे के रस को मिक्सकर लें और उसमें रुई के टुकड़े को डुबोकर आंखों पर 20 मिनट तक के लिए रखें। इसके बाद आंखों को ठंडे पानी से धोएं।
नीबू का रस और टमाटर का जूस मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं। जब यह सूख जाए, तो पानी से धो लें। ऐसा दिन में दो बार करें। इससे डार्क सर्कल खत्म होंगे।
स्वस्थ खुराक लें। आहार में फल व सब्जियां शामिल करें। फ्रेश फ्रूट जूस पिएं। इससे फेस भी ग्लोकरेगा, साथ ही डार्क सर्कल भी कम होंगे।
शराब व धूम्रपान का सेवन न करें। साथ ही जंक फूड लने से भी परहेज करें।
रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। इससे शरीर डीहाइड्रेशन से बचा रहेगा और डार्क सर्कल नहीं होंगे।
आठ घंटें की नींद जरुर लें और ज्यादा देर तक धूप में न रहें।
कोई भी क्रीम आंखों के नीचे देर तक न लगी रहने दें।
Source code : amazon kindle
0 टिप्पणियां