अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो
त्वचा को पूरी उम्र जवान बनाए रखने
में मददकरते हैं, इसीलिए रोजाना अनार का जूस पीने से रंगत निखरती
है। खाने में दाल को जरूर शामिल करें। दाल में
प्रोटीन होता है। इसे खाने से त्वचा चमकदार बनती है।
स्वस्थ शरीर और स्वस्थ त्वचा के लिए कम
से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
आधा चम्मच चिरौंजी को 2
चम्मच दूध में भिगो दें। कुछ घंटों बाद पीसकर पेस्ट बनाकर लगाएं। 15
मिनट बाद धो लें। इस पैक को नियमित रूप से डेढ महीने लगाने पर रंग निखरने लगता है।
कच्चा दूध त्वचा के लिए बहुत अच्छा
होता है। थोड़ा कच्चा दूध लेकर उसे चेहरे
पर मलें। सूख जाने पर उस पर खानेवाला नमक लगाकर धीरे-धीरे मालिश करें। इससे मृत त्वचा निकल जाएगी।
बेसन, हल्दी, नीबू, दही और गुलाब जल को मिलाकर लेप बनाकर
चेहरे
पर लगाएं। इस लेप को सप्ताह में एक बार
लगाएं।
दो छोटे चम्मच बेसन में आधा छोटा चम्मच
हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण में दस
बूंद गुलाब जल व दस बूंद नीबू मिलाकर फेंटे। उसके बाद थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पतला लेप बना लें। इस लेप को नहाने से
पहले चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे
बाद चेहरे को धो लें। चेहरा चमकने लगेगा।
आंखों के नीचे काले घेरे हों तो रोजाना
आंखों के आसपास कच्चे आलू के टुकड़े
से हल्के हाथों से मालिश करें। कुछ ही दिनों में काले घेरे दूर हो जाएंगे। एक चम्मच शहद लेकर उसे चेहरे पर हल्के हाथों से
लगाएं। 15-20 मिनट लगा रहने दें, फिर
चेहरा धो लें। तैलीय त्वचा हो तो शहद में चार-पांच बूंद नीबू का रस डालकर लगाएं।
जौ का आटा, हल्दी
और सरसों का तेल पानी में मिलाकर उबटन बना लें। रोजाना शरीर पर मालिशकर गर्म पानी से नहाएं।
दूध में केसर मिलाकर पिएं। अखरोट
खाने से और इसके तेल से मालिश करने पर चेहरे की कांति बढ़ती संतरे का जूस पिएं। संतरे के छिलकों को
सुखाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।
यह काफी कारगर नुस्खा है।
मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर
लगाने से रंगत निखरने लगती है। दो
चम्मच खीरे का रस, आधा चम्मच नीबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाएं।
चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी, दो
चम्मच शहद, दो चम्मच दही और एक नीबू का रस साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं। आधे घंटे बाद
चेहरा धो लें। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गाजर का
जूस पीने से रंगत निखरने लगती है |
नीम त्वचा की रोग प्रतिरोधी क्षमता
बढ़ाता है। इसके उपयोग से पिंपल्स दूर हो
जाते हैं। चार-पांच नीम की पत्तियों को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर थोड़ा पानी डालें और पीस लें। यह लेप चेहरे पर लगाएं और 15
मिनट बाद चेहरा धो लें। केला चेहरे की झुर्रियां मिटाता है। यह
त्वचा में कसाव लाता है। पका केला मैशकर
चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।
ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती
है। इसके नियमित सेवन से त्वचा के
दाग-धब्बे दूर होते हैं।
निकालकर उसे चेहरे पर लगाकर 15
मिनट रहने दें। फिर चेहरा धो लें। चेहरा
चमकने लगेगा।
रोज कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीने
से त्वचा पर झुर्रिया नहीं
पड़तीं।
Source code : amazon kindle
0 टिप्पणियां