रंग निखारने के लिए नीबू का रस चेहरे
पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा धो लें। नीबू के रस में टमाटर का रस मिलाकर लगाने से
भी त्वचा की सफाई हो जाती है और रंग गोरा होने लगता है।
विटामिन सी से भरपूर संतरे को त्वचा के
लिए बहुत अच्छा माना जाता है। संतरा खाने और लगाने से भी त्वचा सेहतमंद हो जाती
है। त्वचा का रंग निखारने के लिए रोज संतरे का जूस चेहरे पर लगाएं। सूखने पर धो
लें।
यदि चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो संतरे
के छिलकों का उपयोग करें। संतरे के छिलकों को छांव में सुखाकर पाउडर बना लें। इस
पाउडर की एक चम्मच मात्रा में कच्चा दूध मिलाकर उसे चेहरे पर लगाएं। रंग निखरने
लगेगा।
तरबूज का टुकड़ा लेकर चेहरे पर मलें।
एक घंटे तक लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें।
थोड़े से दूध में केसर की पत्तियों को घोल
लें। इस दूध से चेहरे की मालिश करें। कुछ देर रहने दें। फिर चेहरा धो लें। रंग
निखर जाता है और चेहरा चमकने लगता है।
कच्चे दूध से रोज चेहरे पर हल्के हाथों
से मालिश करें। सूखने पर चेहरा धो लें। रंग गोरा हो जाएगा।
सेब को कुचलकर इसके रस को चेहरे पर
लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें। नियमित रूप से करने पर पिंपल्स और दाग-धब्बे दूर हो
जाते हैं और चेहरा चमकने लगता है।
गुणकारी खीरा त्वचा के लिए बहुत
लाभदायक माना जाता है। इसे खाने से शरीर की गर्मी छंट जाती है। त्वचा को चमकदार
बनाने के लिए चेहरे पर खीरे का रस या पेस्ट बनाकर लगाएं।
चेहरे पर काले धब्बे हैं तो आलू की
स्लाइस लेकर हल्की मालिश करें। रोज आलू का जूस लगाने से चेहरा निखर उठेगा।
रोजाना नारियल पानी पीने से चेहरा
चमकने लगता है। नारियल पानी से चेहरा धोने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। नारियल का
पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से रंग निखरने लगता है।
केला त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है।
पके केले को अच्छी तरह से मैशकर लें। उसे चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं करीब 15
मिनट बाद धो लें। चेहरा धुल जाने के बाद रक्त चंदन का लेप करें। ऐसा करने से चेहरे
की त्वचा में जबरदस्त निखार आता है।
स्ट्राबेरी के पके हुए फलों को मैशकरके
चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे धो लें तो यह चेहरे के लिए टॉनिक की तरह
कामकरता है।
दो चम्मच टमाटर का रस और आधा चम्मच शहद
मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद धो लें। चेहरा कांतिवान
दिखेगा।
टमाटर एंटीऑक्सीडेंट व पोषक तत्त्वों
से भरपूर होता है इसीलिए यह त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। सांवले रंग से परेशान
हैं, तो टमाटर को पीसकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं।
चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे और रंग निखरने लगेगा।
अंडे का पीला भाग चेहरे पर लगाने से
रंगत खिल जाती है। अंडे में शहद और नीबू मिलाकर लगाएं। जब पैक सूख जाए तो ठंडे
पानी से चेहरा धो लें। त्वचा चमकने लगेगी।
पपीता त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता
है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए मौजूद होता है। साथ ही इसे
लगाने के भी अनेक लाभ हैं।
पपीता पीसकर चेहरे पर लगाएं। एक घंटे
तक यह पेस्ट चेहरे पर लगा रहने दें। फिर धो लें। यह नुस्खा नियमित रूप से दोहराने
पर रंग गोरा होने लगता है।
तुलसी त्वचा के लिए टॉनिक का काम करती
है। इसके कुछ पत्ते लेकर उनका जूस बना लें। इससे हल्के हाथों से चेहरे पर मालिश
करें। कुछ देर रहने दें और फिर गुनगुने पानी चेहरा धो लें। रोज करने से धीरे-धीरे
रंग गोरा होने
लगता है।
दो चम्मच टमाटर का रस और आधा चम्मच शहद
मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। चेहरा कांतिवान
दिखेगा। बेसन, शहद, जैतून, दूध की मलाई को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। चेहरा निखर
जाएगा।
दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे
पर लगाने से रंगत में निखार आता है। बेसन के उबटन में हल्दी मिलाकर लगाने से भी
चेहरा चमकने लगता है।
रोज सुबह एक चम्मच दही लेकर चेहरे पर
मालिश करें। सूखने के बाद चेहरा धो लें। इस नुस्खे को नियमित रूप से करने पर रंग
गोरा हो जाता है और पिंपल्स भी खत्म हो जाते हैं।
दो छोटे चम्मच बेसन में आधा छोटी चम्मच
हल्दी मिलाएं। इस लेप में दस बूंद गुलाब जल व दस बूंद नीबू मिलाकर खूब फेंटे।
नहाने से पहले इस लेप को चेहरे पर मलें। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।
कोहनियों का कालापन साफ करने के लिए
गुलाब जल व ग्लिसरीन में नीबू रस मिलाकर लोशन तैयार करें। इस लोशन को पांच मिनट तक
धूप में रखें। रोज इस मिश्रण को कोहनियों पर मलें।
आधा गिलास गाजर का रस सुबह खाली पेट
लेने से एक महीने में रंग निखरने लगता है।
मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर
लगाने से रंगत निखरने लगती है।
एक चम्मच शहद व एक चम्मच नीबू का रस
मिलाकर चेहरे पर लगाएं। त्वचा निखर जाएगी।
एक चम्मच नीबू के रस में थोड़ा सा
मूंगफली का तेल मिलाकर लगाएं। कुछ देर लगा रहने दें फिर साफकर लें। रंग साफ होगा
और चेहरा चमकने लगेगा।
इमली के गुदे को चेहरे पर लगाकर कुछ
देर रखें और फिर चेहरा धो लें। रंग निखरने लगेगा।
एक छोटा चम्मच शहद लें उसमें उतना ही
पानी मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। पंद्रह मिनट बाद चेहरा धो लें।
एक बाल्टी ठंडे या गुनगुने पानी में दो
नीबू का रस मिलाकर कुछ महीने तक नहाने से त्वचा का रंग निखरने लगता है और त्वचा के
अनेक रोग समाप्त हो जाते हैं।
रोज आंवले का मुरब्बा खाने से दो-तीन
महीने में ही रंग निखरने लगते है।
0 टिप्पणियां