यदि शरीर में भी खून की कमी है तो अपने
आहार पर खास ध्यान दें। अकसर थकान, कमजोरी
रहना, त्वचा का रंग पीला पड़ जाना, हाथ-पैरों
में सूजन आदि एनीमिया के लक्षण हैं। इस समस्या से
पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा परेशान रहती
हैं। जिन लोगों के खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बहुत कम हो जाती है, वो लोग एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। एनीमिया के
रोगी को लौह तत्त्व, विटामिन बी, फोलिक
एसिड की कमी होती है। कभी-कभी अनुवांशिक कारणों से भी यह रोग हो सकता है।
जामुन और आंवले का रस समान मात्रा में
मिलाकर पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। खून की
कमी नहीं होती है।
रोजाना एक गिलास टमाटर का रस पीने से
भी खून की कमी दूर होती है। टमाटर
का सूप भी पिया जा सकता है।
सिंघाड़ा शरीर को शक्ति प्रदानकरता है
और खून बढ़ाता है। इसमें कई महत्वपूर्ण
पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। कच्चे सिंघाड़े का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा तेजी से बढ़ती है।
0 टिप्पणियां