अनार पेट दर्द मे बहुत लाभदायक माना
गया है। अनार के बीज थोडी मात्रा में
नमक और काली मिर्च के साथ दिन में दो तीन बार लें।
चौलाई की सब्जी बनाकर खाने से पेट की
सभी बीमारियां समाप्त होती है। सौंठ
का 1 चम्मच चूर्ण और सेंधा नमक को एक गिलास पानी
में गर्म
कर के पीने
से पेट दर्द खत्म हो जाता है।
प्याज को आग में गर्मकरके रस निकाल लें
और इस रस में नमक मिलाकर पीएं। इससे भी पेट का दर्द ठीक हो जाता
है।
दो चम्मच ग्राम सौंफ रात भर एक गिलास
पानी में गलाएं इसे सुबह खाली पेट
छानकर पीयें पेंट दर्द मे आराम मिलता है।
पेट दर्द मे हींग बहुत ही लाभकारी है। 5
ग्राम हींग थोडे पानी में पीसकर पेस्ट बनाएं।
इसे नाभी पर और उसके आस पास लगायें फिर कुछ देर लेटे रहें। इससे पेट की गैस निकल जायेगी और दर्द में राहत
मिलेगी।
जीरा पेट दर्द मे बहुत हि लाभदायक है।
जीरा को तवे पर भून ले। 2-3 ग्राम की
मात्रा गरम पानी के साथ दिन मे 3-4 बार लें या वैसे ही चबाकर खाये शीघ्र लाभ प्राप्त होता है।
10
ग्राम तुलसी का रस पीने से पेट की मरोड़ व दर्द जल्दी ही ठीक होता है।
त्रिफला का 100
ग्राम चूर्ण में 75 ग्राम चीनी मिलालें इस चूर्ण का 5
ग्राम की
मात्रा में दिन में 2 -3
बार पानी के साथ सेवन करें। इससे पेट की सभी बीमारियां समाप्त होती हैं।
सूखा अदरक को मुहं मे चूसने से पेट
दर्द में तुरंत राहत मिलती है।
पेट दर्द में पानी में थोडा सा मीठा
सोडा डालकर पीने से फायदा होता है।
बिना दूध की चाय पीने से भी पेट दर्द
में आराम महसूस होता हैं।
अजवाइन तवे पर भून लें। इसको काला नमक
के साथ मिलाकर 2-3 ग्राम गरम
पानी के साथ दिन में 3 बार लेने से पेट के दर्द में शीघ्र आराम मिलता
है।
एक चम्मच अदरक के रस में 2
चम्मच नीबू का रस और थोडी सी चीनी मिलाकर
दिन में 3 बार लेने से भी पेट दर्द में आराम मिलता है।
किसी भी पेट दर्द में केला खाना
लाभकारी होता है। केला एक पोषक आहार होता
है। केले का सेवन से पेट दर्द में शीघ्र आराम मिलता है। नीबू के रस में काला नमक,
जीरा, अजवायन चूर्ण मिलाकर दिन में तीन चार
बार लेने से पेट दर्द से आराम मिलता है।
Source code : amazon kindle
0 टिप्पणियां